{"_id":"597b7dc84f1c1b75398b4880","slug":"21501265352-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर भागे बदमाश, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर भागे बदमाश, ग्रामीणों में दहशत
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग कर भागे बदमाश, ग्रामीणों में दहशत
आजमगढ़ । सिधारी थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार की शाम फायरिंग की। फायरिंग करने के बाद बदमाशा मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिधारी थानाध्यक्ष एक दूकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटे थीं।
शुक्रवार की शाम सिधारी से सटे तिवारीपुर गांव के लोग सड़क पर रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी करने में जुटे थे। तभी वहां पर स्थित आकाश दीप होटल में बदमाशों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद एक गुट के बदमाश बाहर निकले और फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। हालांकि इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन अचानक हुई इस तरह फायरिंग से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाजार में गए लोग वहां से भागने लगे। चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना सिधारी थाने को दी गई। मौके पर पहुंची सिधारी थानाध्यक्ष सरिता सिंह होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे बदमाशों की शिनाख्त करने में जुटी हुई थी। सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की शिनाख्त कर ली गई है। लेकिन अभी तक किसी के द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई है।