फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बैंक मित्र से दिन दहाडे 75 हजार की लूट

बैंक मित्र से दिन दहाडे 75 हजार की लूट

Tue, 19 Mar 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
बैंक मित्र से दिन दहाडे 75 हजार की लूट
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर एक बाइक पर सवार दो बदमाश बैंक मित्र के कनपटी पर तमंचा सटाकर 75 हजार रुपये, उसकी मोबाइल आदि लूटकर फरार हो गए। वह बैंक से रुपये लेकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहा था। दिन दहाड़े हुई लूट की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए बैंक में लगा सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी विजय शंकर राजभर पुत्र महेंद्र का कोर्राघाटमपुर गांव के पास ग्राहक सेवा केंद्र है। जहां से वह क्षेत्र के खाता धारकों को रुपयों का आदान-प्रदान करता है। होली का त्यौहार नजदीक होने की वजह से इन दिनों रुपये निकालने वालों की संख्या अधिक है। ऐसे में विजय शंकर सोमवार को माहुल बाजार में स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक की शाखा में पहुंचे। अपने खाते से 75 हजार रुपये निकाला। रुपये अपने एक झोले में रखकर विजय शंकर बाइक से अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहा था। जैसे ही वह कोराईघाटमपुर गांव के पास पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर सवार दो की संख्या में बदमाश पहुंचे। विजय शंकर की बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। विजय शंकर के गिरते ही बदमाश उसके कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद बैग से रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बाइक की चाबी दूर फेंक दिया। बदमाशों के जाने के बाद विजय शंकर ने किसी तरह से पुलिस को सूचना दी। दिन दहाड़े हुई लूट की सूचना से हलाकान पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। एसओ अहरौला मदनचंद पटेल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। बदमाशों की पहचान के लिए बैंक का सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाला जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed