फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हियुवा कार्यकर्ता के चौकी प्रभारी ने पीटा

हियुवा कार्यकर्ता के चौकी प्रभारी ने पीटा

Mon, 14 Jan 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
हियुवा कार्यकर्ता के चौकी प्रभारी ने पीटा
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां पुलिस चौकी पर रविवार को विवाद का निस्तारण कराने पहुंचे हिन्दू युवा वाहिनी के सक्रिय कार्यकर्ता को चौकी प्रभारी ने पीट दिया। इस मामले का पूरा वीडियो जारी होने से हड़कंप मच गया है। पुलिसवाले मामले को शांत कराने के लिए पीड़ित से मांफी मांग लिया। वायरल वीडियो में पीड़ित ने अपने नाम सुरेंद्र यादव योगी बताया। उसने अपना गांव निजामाबाद थाने के नौरंगाबाद बताया है। पीड़ित के मुताबिक मामूली विवाद के चलते उसके गांव के रहने वाले दो यादव समुदाय के लोग आपस में मारपीट कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को चौकी पर उठा लाई। सुरेंद्र के मुताबिक इन दोनों के बीच विवाद को समाप्त कर पुन: दोनों के बीच सुलह-समझौता कराने के लिए वह पुलिस चौकी पर पहुंचा। उसे देखते ही चौकी प्रभारी गुस्से में आग बबुला होकर उसे पीटने लगे। सुरेंद्र यादव ने जब अपना परिचय दिया तो पुलिसवाले सुरेंद्र से माफी मांगने लगे। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed