फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कोतवाल से रंगदारी मांगने वाली की हुई पहचान

कोतवाल से रंगदारी मांगने वाली की हुई पहचान

Sun, 16 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
कोतवाल से रंगदारी मांगने वाली की हुई पहचान
आजमगढ़। कोतवाली फूलपुर के प्रभारी से 20 लाख की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का पुलिस प्रशासन दावा कर रही है। कोतवाली पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिस की कवायद में जुटी हुई है। फूलपुर कोतवाली प्रभारी नागेश उपाध्याय शुक्रवार को अवकाश पर थे। उनके स्थान पर दरोगा जितेंद्र कुमार राय प्रभारी कोतवाल थे। इसी दौरान कोतवाल के सीयूजी नंबर पर एक नंबर से काल आया और काल करने वाले ने 20 लाख रुपये के रंगदारी की मांग की। रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी भी दी गई। प्रभारी कोतवाल जितेंद्र कुमार राय ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी और उनके निर्देश पर अज्ञात के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल के सीयूजी नंबर पर रंगदारी मांगे जाने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। जिस नंबर से कॉल आया था उसे सर्विलांस पर लगा कर पहचान की जाने लगी। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रंगदारी मांगने वाले की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी। वहीं फूलपुर कोतवाल नागेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिस देने की कवायद में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed