फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रधान के दरवाजे पर पहुंच की फायरिंग

प्रधान के दरवाजे पर पहुंच की फायरिंग

Tue, 17 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के दरवाजे पर पहुंच की फायरिंग
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुरियाडीह गांव में रविवार की रात करीब दस बजे तीन बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने ग्राम प्रधान के घर पर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का प्रधान को भरोसा दिया। सोमवार को थाने में प्रधान ने तहरीर दी है
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुरियाडीह गांव का निवासी शिवपूजन यादव गांव के प्रधान हैं। पीड़ित के मुताबिक गांव के कुछ लोगों से उसकी रंजिश चलती है। इसको लेकर कई माह पूर्व दोनों पक्षों में गोली चली थी। हालांकि मामला शांत हो गया था। शिवपूजन का आरोप है कि विपक्षी रविवार की रात करीब दस बजे तीन बाइक से करीब पांच लोग आए और शिवपूजन को खोजते हुए उसके पुराने मकान पर पहुंचे। वहां न मिलने पर नहर के पास मौजूद नए मकान पर पहुंचे। प्रधान को आवाज देते हुए कई राउंड फायरिंग किए। गोली चलने से गांव में दहशत मच गई। भय के चलते प्रधान घर से बाहर नहीं निकला। शिवपूजन के मुताबिक मनबढ़ों के इस कृत्य को गांव के इंद्रासन यादव, रामनिवास, चंपा देवी, शेखराजी, बालचंद आदि ने देखा। सीओ बूढ़नपुर रामजन्म ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed