फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पुलिस की लापरवाही से उपजा तनाव

पुलिस की लापरवाही से उपजा तनाव

Sat, 07 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही से उपजा तनाव
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सरसेना खालसा गांव में गुरुवार की शाम दो युवकों के बीच हुई मारपीट में देर रात को दूसरे गांव के युवकों द्वारा हस्तक्षेप करने से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। इसको देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। जो शुक्रवार की देर शाम तक जमी रही। सरसेना खालसा गांव के रहने वाले दो युवकों में गुरुवार की शाम करीब चार बजे मारपीट हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को समझाकर मामला शांत करा दी। लेकिन एक पक्ष के लोग नहीं मानें और अपने समर्थन में आवक गांव के लोगों को बुलाया और सभी मिलकर रात करीब नौ बजे सरसेना खालसा गांव निवासी अजीम को मारपीटकर घायल कर दिया। अजीत को मारने के लिए दूसरे गांव के लोगों के आने की सूचना पर गांव के लोग नाराज हो गए और आरोपी के दरवाजे पर चढक़र हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर भारी संख्या में फोर्स पहुंची और किसी तरह से मामला शांत कराई। साथ ही घायल अजीत को अस्पताल भेजवाई। घटना के बाद से गांव में तनाव है। इसे देखते हुए फोर्स तैनात की गई है। अभी तक घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed