फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घात लगाए युवक ने किया महिला से बलात्कार

घात लगाए युवक ने किया महिला से बलात्कार

Mon, 02 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
घात लगाए युवक ने किया महिला से बलात्कार
मेंहनगर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे बाजार से पैदल घर लौट रही महिला से युवक ने बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। जबकि महिला ने उसके विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दी। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित महिला मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका पति बीमार रहता है। रविवार को महिला तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार में खरीदारी करने गई थी। रात करीब आठ बजे वहां से पैदल घर लौट रही थी। जैसे ही अपने गांव के बाहर नहर पुलिया के पास पहुंची कि वहां घात लगाकर बैठा युवक शशिकांत यादव पुत्र सत्यदेव ने उससे बलात्कार किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के संबंध में पीड़िता ने मेंहनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस शशिकांत के विरुद्ध केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed