फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एंटी रोमियों टीम की शिथिलता पर जतायी नाराजगी

एंटी रोमियों टीम की शिथिलता पर जतायी नाराजगी

Wed, 06 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
एंटी रोमियों टीम की शिथिलता पर जतायी नाराजगी
आजमगढ़। अपर पुलिस महानिदेशक पीवी रामाशास्त्री ने बुधवार को सर्किट हाऊस में जोन स्तरीय समीक्षा बैठक की। जिसमें समीक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में पिछले माह की 16 और 20 बिंदुओं पर चर्चा के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि क्राइम कंट्रोल हर हाल में रखे। उन्होंने कहा कि एंटी रोमियों स्क्वायड की शिथिलता पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तीनों जिलों के एसपी को निर्देशित किया कि इसे सक्रिय करें। इसके साथ ही उन्होंने यूपी 100 की मिल रही शिकातयों में कमी लाने का भी फरमान सुनाया। आगामी ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए समीक्षा बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुएकहा कि जहां कहीं भी पूर्व में विवाद हो चुका है, वहां पहले से ही फोर्स भेज कर यथा स्थिति की जानकारी कर ले। यदि कोई समस्या है तो उसे पहले ही निपटा दे ताकि त्योहार पर कोई समस्या न उत्पन्न होने पाये। उन्होंने उन अपराधियों का वेरीफिकेशन कराने को कहा जो वर्तमान में अपना क्षेत्र छोड़ कर गायब है। ऐसे अपराधियों के बारे में उनके जमानत दारों से कड़ाई से पूछताछ की जाये। समीक्षा बैठक में एसप ी आजमगढ़ रविशंकर छवि, एसपी मऊ, एसपी बलिया, एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगावार, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed