फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हिस्सा न मिलने पर परिवार में था तनाव

हिस्सा न मिलने पर परिवार में था तनाव

Thu, 17 May 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
हिस्सा न मिलने पर परिवार में था तनाव
नगर पंचायत महराजगंज के सहदेवगंज मोड़ पर स्थित शाहजहां के मकान में रिटायर सिपाही लालजी यादव की मंगलवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी बेटा त्रिलोकी की तलाश में अब तक उसके घर और नाते रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा चुकी है, पर वह नहीं मिला।
विज्ञापन

सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि लालजी यादव वर्ष 2014 में सिपाही के पद पर गोरखपुर जिले से रिटायर हुआ। उसका किसी दूसरी महिला से संबंध था। इसी के चलते उसने अपने फंड, बोनस आदि की रकम भी खर्च कर दी। जमीन भी औने-पौने भाव में बेच दी थी। तीन बच्चों के पिता लालजी का उसकी पत्नी प्रभावती से अनबन होने पर वह काफी दिनों से महराजगंज कस्बे के सहदेवगंज मोड़ पर स्थित शाहजहां के मकान में एक कमरा लेकर रहता था। उधर पिता के इस तरह के बर्ताव और हक हिस्सा न मिलने से उसके बच्चे परेशान थे। कई बार सुलह समझौते का बच्चों ने प्रयास किया, पर कोई सफलता नहीं मिली। सीओ ने बताया कि मंगलवार को लालजी की पत्नी और दूसरे नंबर का बेटा त्रिलोकी आया हुआ था। इनके बीच कमरे में काफी देर तक बातचीत भी हुई। इसके बाद पत्नी प्रभावती तो घर चली गई। जबकि बेटा त्रिलोकी अपने पिता के साथ रुका था। वह कब यहां से गया यह किसी को नहीं मालूम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed