फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गुंडा एक्ट में पाबंद सात जिला बदर

गुंडा एक्ट में पाबंद सात जिला बदर

Fri, 16 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गुंडा एक्ट में पाबंद सात जिला बदर
आजमगढ़। जनपद में अमन और शांति कायम रखने के लिए गुंडों और माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में पाबंद लोगों को जिले से बाहर करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुंडा एक्ट में पाबंद सात लोगों को छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश दिया। जिसमें बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिलरियागंज बाजार निवासी इसरार पुत्र कुतबुल हक, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसही निवासी इमरान पुत्र इसफाक, कंधरापुर थाना क्षेत्र के मोर्चा मुजफ्फरपुर निवासी सिराज पुत्र इदरीस, बरदह थाना क्षेत्र के दरियापुर बसही निवासी अनवार पुत्र मैनुद्दीन, जहानागंज थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी रामप्यारे पासी पुत्र बरखू पासी, सरायमीर थाना क्षेत्र के असाढ़ा गांव निवासी वसीम अहमद पुत्र एजाज अहमद और कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवपार गांव निवासी राजेश यादव पुत्र रामनगीना शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed