फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो घरों से नगदी सहित साढ़े चार लाख की चोरी

दो घरों से नगदी सहित साढ़े चार लाख की चोरी

Thu, 26 Oct 2017 11:50 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
दो घरों से नगदी सहित साढ़े चार लाख की चोरी
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के पसिका गांव निवासी दो लोगों के घरों में बुधवार की रात मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर नगदी सहित साढ़े चार लाख रुपये का सामान पार कर दिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ितों में हंसराज राजभर और उनके पड़ोसी सतई राजभर हैं। दोनों लोग बरदह थाना क्षेत्र के पसिका गांव के निवासी हैं। बुधवार की रात परिवार के लोग भोजन करने के बाद मकान में ताला बंद कर बरामदे में सो गए। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और हंसराज राजभर के घर से 60 हजार रुपये नकद और ढाई लाख रुपये मूल्य का आभूषण और सतई के घर से 25 हजार रुपये नगद और 80 हजार रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। गुरुवार की सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। बरदह थाने की पुलिस मौका मुआयना करके वापस लौट गई। घटना के संबंध में पीड़ितों ने तहरीर दी। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed