फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहर में डूबने से बालक की मौत, कोहराम

नहर में डूबने से बालक की मौत, कोहराम

Wed, 23 Aug 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
नहर में डूबने से बालक की मौत, कोहराम
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह गांव के पास बुधवार सुबह शारदा सहायक खंड-32 नहर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। काफी मशक्कत और खोजबीन के बाद लाश को बाहर निकाला जा सका। बालक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला गांव निवासी शुभम मिश्रा (12) पुत्र अशोक मिश्रा कक्षा पांचवी का छात्र था। बुधवार को सुबह 11 बजे साइकिल से मनिकाडीह बाजार जा रहा था। मनिकाडीह गांव के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर पर बने पुल के पास टूटी हुई रेलिंग से फिसलकर वो नहर में गिर गया। साइकिल पर पीछे एक और बालक था। जो किसी तरह बच गया और शोर मचाते हुए भाग खड़ा हुआ। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर पौने एक बजे शुभम की लाश मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed