फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महिला प्रधान पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची

महिला प्रधान पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची

Mon, 12 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
महिला प्रधान पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची
अहरौला (आजमगढ़)। ब्राह्मनपुर पुल के पास रविवार रात आठ बजे पति के साथ बाइक से घर लौट रहीं महिला प्रधान पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिया। हालांकि गोली प्रधान की बगल से निकल गई। बाइक से गिरकर वो घायल हो गईं। अहरौला पुलिस दी गई तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के सुक्खीपुर गांव निवासी विभा श्रीवास्तव (32) पत्नी धीरज श्रीवास्तव गांव की प्रधान हैं। विभा ने बताया कि वो रविवार को पति के साथ अहरौला बाजार गई थीं। विभा ने बताया कि लौटते समय वो जैसे ही ब्राह्मनपुर पुल के समीप पहुंचीं, पिछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उभनका पीछा करने लगे। उनके पीछे एक बोलेरो भी चल रही थी। बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली बगल से निकलने से वो बाल-बाल बच गईं। बाइक से गिरने के कारण वो चोटिल हो गईं। आरोप है कि इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सीओ बूढ़नपुर सुधाकर सिंह ने बताया कि तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed