फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सिपाही के परिवार को मनबढ़ों ने पीटा

सिपाही के परिवार को मनबढ़ों ने पीटा

Sun, 31 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
सिपाही के परिवार को मनबढ़ों ने पीटा
निजामाबाद थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी पीएसी बरेली में तैनात सिपाही के घर वालों को जमीन विवाद के चलते मनबढ़ों ने मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही ट्रैक्टर से खेत जोतकर फसल को नष्ट कर दिया। घटना के संबंध में थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। शनिवार को पीड़ित ने परिवार सहित एसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया। इस अवसर पर परिवार के सभी घायल सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन

पीड़ित रामजीत राम निजामाबाद थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव का निवासी है। रामजीत पीएसी बरेली में तैनात है। रामजीत के भतीजे बृजेश गौतम पुत्र जगदीश ने बताया कि गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग जबरन उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। लेखपाल आदि द्वारा पैमाइश करने के बाद भी नहीं मान रहे। इसी विवाद के चलते 24 दिसंबर की दोपहर करीब बाहर बजे विपक्षी ट्रैक्टर से खेत में बोया हुआ आलू जोतकर नष्ट कर दिया। विरोध करने पर परिवार के सदस्यों को घर में घुसकर मारपीटकर घायल कर दिया। मनबढ़ों की पिटाई से परिवार के सुरेश, मनीषा, जगदीश, अर्चना, कंचन और रामवृक्ष घायल हो गए। गांव के लोग किसी तरह से मामले में बीच बचाव किया। घटना के बाद घायल अपना मेडिकल मुआयना कराकर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। शनिवार को पीड़ित परिवार एसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed