फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Tue, 10 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव निवासी महिला की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही 50 हजार रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। तहरीर पर जांच चल रही है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैठी गांव निवासी अच्छेलाल राम की 20 वर्षीय बेटी रुबी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव निवासी जयहिंद राम से प्रेम करती थी। करीब छह माह पूर्व इन दोनों के घर वालों की रजामंदी से दोनों की शादी करवा दी गई। अच्छेलाल का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद से जयहिंद के घर वाले 50 हजार रुपये और बाइक की मांग करने लगे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से अच्छेलाल उनकी डिमांड पूरी नहीं कर सका। रविवार की रात रुबी भोजन के बाद पति के साथ कमरे में सो गई। रात में ही संदिग्ध हालत में रुबी की लाश फंदे से लटकती हुई मिली। घटना की सूचना सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। तहरीर मिल चुकी है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed