{"_id":"5c38d915bdec22731b0105d1","slug":"181547229461-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता में रुपये जमाकर लूट की उड़ाई अफवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार गोसाई निवासी केदार यादव शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार के पास स्थित काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के अपने खाते में 49500 रुपये जमा कर दिया। साथ ही डायल 100 पर फोन कर सूचना दी कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी इन्नू उर्फ इंद्रमणि तमंचा सटाकर 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। दिन दहाड़े हुई लूट की सूचना से क्षेत्र की पुलिस हलाकान होकर पहले तो बदमाशों की इधर-उधर तलाश करती रही। बाद में पीड़ित द्वारा रुपये छीनने वाले इन्नू उर्फ इंद्रमणि का नाम बताया तो पुलिस उसके घर छापेमारी कर हिरासत में लेकर थाने आई। पुलिस केदार और इन्नू को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ किया तो पता चला कि दोनों के बीच रंजिश चलती है। इसके चलते केदार अपने विरोधी इन्नू को फंसाने के लिए यह साजिश रची है। जबकि केदार ने जिन रुपयों को लूटने की बात कह रहा उसे अपने खाते में जमा कर दिया है। सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव ने बताया कि विरोधी को फंसाने के लिए लूट की झूठी कहानी रची गई है। पुलिस साजिशकर्ता केदार यादव को थाने पर बैठाए हुए है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।