फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नगदी और मोबाइल छीन भागे बदमाश

नगदी और मोबाइल छीन भागे बदमाश

Wed, 02 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
नगदी और मोबाइल छीन भागे बदमाश
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के मुक्तिपुर बाजार में स्थित क्लिनिक बंदकर घर लौट रहे क्लिनिक संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने बक्सपुर के पास धक्का देकर गिरा दिया। उनके जेब से पांच हजार रुपये, मोबाइल छीन लिया। बदमाश बाइक छीनने का प्रयास किए तभी किसी वाहन के आने की आहट मिलने पर वे फरार हो गए। क्लिनिक संचालक ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही। बरदह थाना क्षेत्र के इशहाकपुर गांव निवासी डा. रियाज अहमद आजमी की मुक्तिपुर बाजार में क्लिनिक है। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बक्सपुर गांव के पास पहुंची कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश रियाज की बाइक को ओवरटेक करते हुए उसे लात से धक्का देकर गिरा दिया। जैसे ही रियाज अहमद बाइक लेकर गड्ढा में गिरा कि बदमाश उसके पास पहुंच गए और जेब में रखा पांच हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। बदमाश बाइक छीन ही रहे थे कि पीछे से किसी वाहन के आने का आहट मिलने पर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक बरदह राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed