{"_id":"5a7f3a6c4f1c1b93268b96c6","slug":"181518287468-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बेहोशकर 50 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को बेहोशकर 50 हजार की ठगी
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव में शनिवार की दोपहर कंबल बेचने के बहाने पहुंचे दो फेरीवाले एक महिला को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर उसके पास से 16 सौ रुपये समेत 50 हजार रुपये के आभूषण और मोबाइल लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद परिवार के लोग घर पहुंचे और महिला को बेहोश देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित महिला नेहा (28) पत्नी मोनू है। वह अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव की रहने वाली है। नेहा का पति मोनू ने बताया कि शनिवार को परिवार के लोग खेत में गए हुए थे। घर में नेहा अकेली मौजूद थी। तभी कंबल बेचने के लिए दो फेरीवाले पहुंचे और सस्तेदाम पर कंबल देने की बात कही। फेरीवालों के झांसे में आकर नेहा 16 सौ रुपये लेकर बाहर आई। तभी फेरीवालों में से एक ने नेहा को नशीला पदार्थ सूंघा बेहोश कर दिया। इसके बाद ठग 16 सौ रुपये, आभूषण और मोबाइल आदि लेकर फरार हो गए। खेत से परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो नेहा की हालत देखकर दंग रह गए। नेहा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।