{"_id":"5a3d4aeb4f1c1b09788b45af","slug":"181513966315-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज ताना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बुधवार की रात प्राचीन मंदिर से चार अष्टधातु की राम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाएं चोरी होने के मामले में पुलिस को शुक्रवार की देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी संतविजय सिंह पुत्र सूर्यनाथ सिंह के मकान के ठीक सामने प्राचीन मंदिर है। बुधवार की रात चोर गांव का सुनसान माहौल पाकर मंदिर में घुसे और भीतर रखी गई चारों अष्टधातु की मूर्तियों को चुरा ले गए। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए क्षेत्र के कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।