फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शराब कारोबारी के घर चस्पा हुई नोटिस

शराब कारोबारी के घर चस्पा हुई नोटिस

Wed, 02 Aug 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
शराब कारोबारी के घर चस्पा हुई नोटिस
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला गांव निवासी जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी प्रधान गनिका यादव पुत्र इंद्रदेव के घर बुधवार की शाम पुलिस ने कोर्ट द्वारा जारी धारा 82 की नोटिस चस्पा कराई। साथ ही निर्धारित अवधि के भीतर हाजिर होने के लिए गांव में डुगडुगी पिटवाई गई। पुलिस के इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा हुआ था।
विज्ञापन

बता दें कि जहरीली शराब पीने से रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार, चौको खुर्द, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के वरना जगदीशपुर आदि गांव के 30 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के बाद जांच के दौरान पता चला कि जिस जहरीली शराब पीने की वजह से इन लोगों की मौत हुई है। उस शराब की सप्लाई करने में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करैला गांव निवासी और ग्राम प्रधान गनिका यादव का भी हाथ है। इसके बाद पुलिस गनिका यादव की गिरफ्तारी के लिए दबिश बनाने लगी तो वह फरार हो गया। गनिका यादव की गिरफ्तारी न होने की वजह से अदालत में सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस जारी की है। कोर्ट द्वारा जारी नोटिस बुधवार को जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गनिका यादव के घर चस्पा कराई। साथ ही उसके हाजिर होने के लिए गांव में डुगडुगी पिटवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed