{"_id":"5be5c44bbdec226991726438","slug":"171541784651-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में घुसी पिकअप, चालक, खलासी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों में घुसी पिकअप, चालक, खलासी को पीटा
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी बाजार में गुरुवार सुबह मुर्गा लादकर जा रही अनियंत्रित पिकअप दुकान दुकानों में घुस जाने से हजारो रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया। घटना से नाराज दुकानदारों ने पिकअप चालक, और दो खलासियों को मारपीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
जमुड़ी बाजार में पूनम मौर्य, विजय मौर्य और शिवकुमार की जनरल स्टोर और सब्जी की दुकान किए हैं। इनकी गुमटी सड़क के किनारे स्थित है। गुरुवार की सुबह मऊ जिले के हलधरपुर थाने के रतनपुर गांव निवासी जयप्रकाश (35) अपने सहयोगी छोटेलाल (48) और छोटू (25) के साथ अपने पिकअप पर मुर्गा लादकर बलिया जा रहा था।
जैसे ही जमुड़ी बाजार में पिकअप पहुंची कि अनियंत्रित होकर तीनों गुमटियों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। इसमें दुकानदारों का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। घटना से नाराज दुकानदारों ने ग्रामीणों के सहयोग से पिकअप सवारों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मामले में बीचबचाव करते हुए दोनों पक्षों में समझौता करा दी। इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए।