{"_id":"5b8d781e42c7924639038861","slug":"171535997982-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करेंट लगने से पिता-पुत्र की मौत
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पवई(आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के सुलेमापुर गांव में रविवार की रात करेंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। बेटा पंखा चालू करने के लिए बोर्ड में तार लगा रहा था जबकि पिता बेटे के इलाज के लिए बक्से से रुपये निकालने गया था। परिवार के लोगों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
अभिषेक सरोज (15) और उसका पिता जगदंबा सरोज (45) दोनों पवई थाना क्षेत्र के सुलेमापुर गांव के निवासी थे। जगदंबा के चार बेटों में अभिषेक दूसरे नंबर पर था। रविवार की रात जगदंबा पवई बाजार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी देखने गया हुआ था। अभिषेक अपने कमरे में सोया था। जबकि उसकी मां उर्मिला व परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात को बिजली आने पर अभिषेक पंखा चलाने के लिए बोर्ड में तार लगा रहा था। इस दौरान करेंट लगने से वह झुलस गया। रात का समय होने की वजह से किसी को भी घटना के बारे में पता नहीं चला और उसकी मौत हो गई। इस दौरान बिजली का तार बगल में रखे लोहे के बक्से पर गिर गया। देर रात जगदंबा घर लौटा और कमरे में पड़े बेटे की हालत देखने के बाद उसकी चीख निकल गई। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। सभी अभिषेक को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करने लगे। जगदंबा ने इलाज के लिए रुपये निकालने के लिए उसी बक्से को खोला जिसपर तार टूटकर गिरा हुआ था। जैसे ही जगदंबा ने बक्से को खोला करेंट लगने से वह भी झुलस गया। गांव के लोग आनन-फानन में पिता-पुत्र को क्षेत्र के डाक्टर के यहां ले गए। परीक्षण कर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।