फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 बीघा जमीन पर कुंडली मारे हुए थे माफिया

50 बीघा जमीन पर कुंडली मारे हुए थे माफिया

Wed, 01 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
50 बीघा जमीन पर कुंडली मारे हुए थे माफिया
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के संजरपुर, भितरी, मनरा और कड़छा गांव के आठ से अधिक लोग गांव के करीब 50 बीघा से अधिक की जमीन पर कुंडली मारे हुए थे। चकबंदी विभाग के अभिलेखों में हेराफेरीकर कीमती जमीन अपने नाम करा लिया था। ग्राम प्रधानों की शिकायत पर हुई मारने की जांच पड़ताल में पूरा सच उजागर हुआ। बुधवार को एसडीएम निजामाबाद बागीश कुमार शुक्ला ने इन जमीनों को खारिज करते हुए ग्राम सभा के खाते में दर्ज करा दिया। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध थाने में केस दर्ज करने का निर्देश दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि संजरपुर, भितरी, मनरा और कड़छा गांव के आठ से अधिक भू माफिया किस्म के लोगों ने चकबंदी विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से अभिलेखों में हेराफेरी कर जमीन अपने नाम करा लिया था। यह लोग एक साथ जमीन नहीं दर्ज कराए थे। बल्कि किसी क्षेत्र में दो बीघा, तो दूसरी सिवान में तीन बीघा की जमीन पर कब्जा किए थे। नवीन परती की सरकारी जमीनों पर यह लोग ना केवल काफी दिनों से कब्जा किए थे, बल्कि उक्त जमीन में खेती भी कर रहे थे। सरकारी जमीन पर इन माफियाओं का कब्जा होने की वजह से गांव में सार्वजनिक कार्य, पौधरोपण आदि के लिए जमीन ही नहीं बची। प्रदेश सरकार द्वारा भूमाफियाओं के विरुद्ध अभियान छेड़े जाने पर इन गांव के प्रधानों ने करीब डेढ़ माह पूर्व डीएम से मिलकर शिकायत की थी। डीएम ने पूरे मामले की जांच एसडीएम निजामाबाद को सौंपी। तहसील और हलका लेखपाल, कानून गो की मदद से एसडीएम ने जांच करवाई। जांच रिपोर्ट पूरी होने पर मंगलवार को एसडीएम को सौंपा गया। बुधवार को एसडीएम ने उक्त करीब 50 बीघा की जमीन से भूमाफियाों का नाम दखल कर उसे सरकारी खाते में दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही अभिलेखों में हेराफेरी करने वाले कर्मचारी, भूमाफियों आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। एसडीएम के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि इन चार गांव के आठ से अधिक भूमाफियों ने चकबंदी विभाग के अभिलेखों में हेराफेरी कर जमीन अपने नाम करा लिया था। फर्जीवाड़ा उजागर होने पर करीब 50 बीघा जमीन को मुक्त कराते हुए सरकारी खाते में दर्ज करा दिया गया। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। बागीश कुमार शुक्ला, एसडीएम निजामाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed