फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बालिका की हत्या में अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज

बालिका की हत्या में अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 24 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
बालिका की हत्या में अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के परसौली गांव में सोमवार की शाम बकरी चराने गई दस वर्षीय बालिका की संदिग्धाहाल में मौत हो जाने के संबंध में उसकी मां सुमित्रा देवी पत्नी सुरेंद्र सरोज ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। सुमित्रा का आरोप है कि उसकी दस वर्षीय बेटी काजल सोमवार की शाम स्कूल से आने के बाद बकरी चराने गई थी। देर शाम हो जाने पर भी काजल घर नहीं लौटी तो लोग उसकी तलाश में जुटे। खोजबीन के दौरान काजल की लाश गांव के अशोक सिंह के खेत के किनारे सफेदे के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। उसके दोनों पैर जमीन को छु रहे थे। ऐसे में सुमित्रा को शक है कि कोई उसके बेटी की हत्या कर शव को लटका दिया है। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई। वहीं, पीएम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। बिसरा सुरक्षित कर उसे फारेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed