फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विपक्षी से रिश्वत लेकर शुरू कराया निर्माण

विपक्षी से रिश्वत लेकर शुरू कराया निर्माण

Fri, 07 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
विपक्षी से रिश्वत लेकर शुरू कराया निर्माण
अहरौला। थाना क्षेत्र के अमगिलिया गांव में बुधवार की रात विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकवाने के लिए देर रात को पहुंची डायल 100 की पुलिस पीड़ित को डांटकर भगा दिया। साथ ही विपक्षी से रिश्वत लेकर निर्माण शुरू करवा दिया। पुलिस के दरोगा और सिपाही नशे में धुत थे। निर्माण होता देख विपक्षी पुन: डायल 100 कंट्रोल रुम में फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराई तो दूसरी टीम मौके पर पहुंचकर निर्माण रोकवा दिया। साथ ही दोनों पक्षों को गुरुवार की सुबह थाने आने की बात कही। सुबह पीड़ित पक्ष थाने पहुंच गया, लेकिन देर शाम तक विपक्षी नहीं पहुंचे। ना ही रिश्वत लेने वाले दरोगा और सिपाही ही नजर आए। इस बात की क्षेत्र में जोरों की चर्चा है। पीड़ित जग्गू प्रजापति अहरौला थाना क्षेत्र के अमगिलिया गांव का निवासी है। उसका गांव के एक व्यक्ति से आबादी की जमीन का विवाद चलता है। इसी जमीन से होकर सार्वजनिक रास्ता भी निकला हुआ है। जग्गू का आरोप है कि बुधवार की रात करीब 11 बजे से विपक्षी विवादित जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया। जिसकी शिकायत जग्गू ने डायल 100 कर पुलिस को दी। लखनऊ कंट्रोल में शिकायत करने पर वहां से अहरौला थाने की पीआरबी बैन संख्या 1058 पर तैनात पुलिसवालों को मौके पर भेजा गया। गाड़ी में तैनात एक दरोगा और सिपाही नशे में धुत थे। दोनों अमगिलिया गांव पहुंचे और विपक्षी से रिश्वत लेकर निर्माण शुरू करवा दिया। इधर पुलिसवालों की मिली भगत देख पीड़ित जग्गू ने पुन: डायल 100 कंट्रोल में फोन कर पुलिसवालों की कारश्तानी बताई तो वहां से अहरौला थाने की दूसरी पीआरबी बैन 1057 को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचे दूसरे वाहन के पुलिसवालों ने निर्माण रोकवा दिया। साथ ही सुबह थाने पर संपर्क करने को कहा। गुरुवार को जग्गू थाने पहुंचकर विपक्षियों के आने का इंतजार करता रहा। पर देर शाम तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। निर्माण कार्य रुका हुआ है। सीओ बूढनपुर रामजन्म ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो लखनऊ डायल 100 कंट्रोल से जांच कर रिपोर्ट मांगी जाएगी। कंट्रोल के निर्देश पर जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी। जो भी कार्रवाई होगी। वह कंट्रोल स्तर पर ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed