{"_id":"5ba92a77867a557ed62a56a0","slug":"161537813111-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ को चकमा दे मुंबई जाकर छिपा है सेराज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ को चकमा दे मुंबई जाकर छिपा है सेराज
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। महिलाओं को अगवा कर आभूषण लूटने, पशु चोरी, डकैती और पुलिस पर हमला करने का मुख्य आरोपी मुंबई में शरण लिए हुए है। गिरफ्तार गुर्गो से हुई पूछताछ के दौरान पता चला है कि गिरोह को दहशत फैलाने का टारगेट दिया गया है। यह टारगेट कौन और किस उद्देश्य से दिया है। इसकी जानकारी सरगना सेराज की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी। सेराज के गतिविधियों पर खुफिया विभाग ने नजर रखना शुरू कर दिया है।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुडिय़ार गांव निवासी सेराज अहमद पशु तस्करों का मुख्य सरगना है। उसके गिरोह में कम उम्र के कई बदमाश शामिल हैं। यह गिरोह रात को अलग-अलग टीम बनाकर अलसुबह तक दहशत मचाने का काम करते हैं। इस दौरान पुलिस से सामना होने पर वह उन पर भी हमलावर हो जाते हैं। गिरोह के सदस्य अब तक पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर और आजमगढ़ में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। विरोध करने पर पुलिस की जीप, बाइक आदि तोड़कर नष्ट कर चुके हैं। डीजीपी के निर्देश पर मामले की जांच एसटीएफ वाराणसी को सौंपी गई। इसके बाद से गिरोह के कई सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं। जबकि मुख्य सरगना सेराज चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
खंगाला जा रहा आतंकी कनेक्शन
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुडिय़ार गांव निवासी सेराज अहमद गिरोह के बदमाशों से मिली जानकारी के बाद पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। पुलिस जहां सेराज सहित उसके गिरोह के बदमाशों की तलाश में जुटी है, वहीं खुफिया विभाग इस बात का पता लगाने में जुटा है कि सेराज को दहशत फैलाने की जिम्मेदारी किसी खास मिशन के तहत तो नहीं दी गई है। यदि उसे टारगेट दिया गया है तो किसने और किस मकसद के तहत दिया है। इस दौरान सेराज का आतंकी कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है। मूलरूप से अहरौला थाना क्षेत्र का रहने वाला सेराज फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुडिय़ार गांव में किराए का मकान लेकर रहता है। इसके अलावा अन्य कई खुफिया अड्डे हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार गुर्गों से हुई पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरोह का सरगना मुडिय़ार गांव निवासी सेराज अहमद है। इनके निशाने पर पशुओं को अलावा रात को बाहर निकलने वाली महिलाएं होती हैं। विरोध करने पर पुलिस पर भी हमला बोल देते हैं। ऐसा लग रहा है कि इन्हें दहशत मचाने का टारगेट दिया गया है। इस बारे में सेराज की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। - आनंद कुलकर्णी, एसएसपी वाराणसी
सख्ती के बाद गिरोह का सरगना सेराज अहमद के मुंबई भागने की सूचना मिली है। पुलिस गुप्त तरीके से उसके गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। जल्द ही कामयाबी मिलने की उम्मीद है। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण