{"_id":"5b94119c867a557f60166212","slug":"161536430492-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान और दो दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान और दो दुकान से लाखों की चोरी
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के हैदरपुर गढ़ा निवासी एक व्यक्ति के मकान में नकब लगाकर और सजनी बाजार में स्थित दो दुकानों का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात भीतर घुसे चोर नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। शनिवार की सुबह पीड़ितों को जानकारी हुई तो थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हैदरपुर गढ़ा निवासी कुसुम देवी पत्नी हरिराम प्रजापति शुक्रवार की रात परिवार के साथ सोई हुई थी। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर मकान में नकब लगाकर भीतर घुसे। अंदर से सात हजार रुपये नगद और एक लाख रुपये से अधिक मूल्य का आभूषण चुरा लिया। सुबह चोरी गए अटैची, बक्सा अरहर के खेत में फेंका मिला। इसीक्रम में सजनी गांव निवासी सुहेल अहमद और उनका बेटा इस्लाम गांव के बाजार में किराने और पंचर बनाने की अगल-बगल में दुकान किए हैं। शुक्रवार की रात चोर दोनों दुकानों का ताला तोड़कर भीतर गए। दोनों दुकानों से दो हजार रुपये नगदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया।
नर्स के घर से पांच लाख की चोरी
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव में मकान बनाकर रह रही मेडवाईफ के घर में शुक्रवार की रात छत के रास्ते घुसे चोर करीब पांच लाख रुपयेे मूल्य का आभूषण चुरा लिया। शनिवार की सुबह थाने में तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बरदह थाना क्षेत्र के अवदह गांव निवासी शांति सिंह पत्नी सूर्यनाथ सिंह नर्स के पद से रिटायर हुई हैं। वह लालगंज बाजार से सटे मसीरपुर गांव में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहती हैं। शुक्रवार की रात सुनसान माहौल पाकर चोर छत के रास्ते शांति के मकान में घुसे और आलमारी तोड़कर करीब पांच लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। जिसमें एक हार, दो चेन, मंगलसूत्र, 12 अंगूठी, चार चूड़ी आदि शामिल है। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर थाने में तहरीर दी गई। कोतवाल देवगांव विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाने की पुलिस शुक्रवार की शाम फरिहां मोड़ के पास से चोर को गिरफ्तार की। उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार चोर का शनिवार को चालान कर दी। उससे हुई पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है। एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार के मुताबिक गिरफ्तार चोर मो. नोमान उर्फ अरमान पुत्र मो. इरफान है। वह गंभीरपुर थाने के मोहम्मदपुर पश्चिमपुरा का निवासी है। एसपीसिटी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद कुमार पांडेय मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के फरिहां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास मौजूद बाइक का कोई पेपर नहीं था। पूछताछ के दौरान मो. नोमान की निशानदेही पर छिपाकर रखी गई और दो बाइक बरामद हुई। बरामद बाइक शहर कोतवाली से चुराई गई थी, जबकि एक बाइक गंभीरपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।