फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gold jewellery weighing 20 tolas stolen; suspicion of theft falls on elder sister.

Gurugram News: 20 तोले सोने के आभूषण हुए चोरी, बड़ी बहन पर जताया चोरी का शक

Fri, 30 Oct 2026 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gold jewellery weighing 20 tolas stolen; suspicion of theft falls on elder sister.
गुरुग्राम। सूर्य विहार में एक महिला ने अपनी बड़ी बहन पर घर से करीब 20 तोले सोने के जेवर चोरी करने का शक जताया है। महिला का आरोप है कि उसकी बहन कुछ दिन उसके घर पर रुकी थी। उसके जाने के बाद जब उसने बेड में रखे जेवर देखे तो वे गायब मिले। महिला की शिकायत पर सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सूर्य विहार निवासी पायल ने शिकायत में बताया कि उसने अपने घर के बेड में सोने के कई आभूषण रखे हुए थे। महिला का कहना है कि 13 सितंबर को उसकी बड़ी बहन खुशबू पंजाब के जालंधर से उसके घर आई थी। 14 सितंबर को बहन ने सोने का कड़ा देखने की इच्छा जताई, जिसके बाद पायल ने बेड से कड़ा निकालकर उसे दिखाया और वापस रख दिया। इसके बाद वह कपड़े लेने छत पर चली गई, जहां उसे करीब 15-20 मिनट लगे। उसी रात उसकी बहन वापस पंजाब चली गई।
विज्ञापन

पायल ने बताया कि 23 अक्तूबर को परिवार के साथ वैष्णो देवी जाने से पहले उसने सोचा कि घर में रखे सोने के जेवर किसी सुरक्षित स्थान पर रख दिए जाएं। जब उसने बेड खोलकर देखा तो सभी जेवर गायब थे। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed