{"_id":"6ae4d680be97fc056608f78d","slug":"250-kg-of-lahan-fermenting-mash-seized-from-a-sugarcane-field-and-destroyed-hapur-news-c-306-1-gha1001-124554-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गन्ने के खेत से 250 किलो लहन बरामद, कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गन्ने के खेत से 250 किलो लहन बरामद, कराया नष्ट
विज्ञापन
खादर क्षेत्र के जंगल में लहन नष्ट कराते आबकारी कर्मी। स्रोत विभाग
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के आयोजन से पहले अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने खादर क्षेत्र में अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से जंगलों में निगरानी करते हुए कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान नयागांव के जंगल में गन्ने के खेत से करीब 250 किलो लहन बरामद हुआ। टीम ने उसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेले को देखते हुए विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। खादर क्षेत्र के विभिन्न जंगलों और संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है, ताकि जंगलों में छिपकर कच्ची शराब बनाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
उन्होंने बताया कि नयागांव के जंगल में गन्ने के खेत में कच्ची शराब बनाने की तैयारी की जा रही थी। टीम के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद लोग फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।