फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Hapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पंखे से लटका मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
सिंभावली। थाना क्षेत्र के गांव बढ़्ढा में शुक्रवार को 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अंतिमा (22) पत्नी नवीन गुर्जर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के गांव मेघपुर की रहने वाली थीं। उनकी शादी 20 मई 2025 को हुई थी। उनका आठ माह का एक बेटा भी है।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस महिला की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं। मामले में जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed