{"_id":"5a8c6d164f1c1b187e8b7584","slug":"161519152406-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े युवक से 41 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े युवक से 41 हजार की लूट
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी/गोरिया बाजार। बिलरियागंज ब्लाक गेट के पास मंगलवार की दोपहर एक बाइक पर सवार दो बदमाश युवक को तमंचे से भयभीत कर 41 हजार रुपये लूट लिए। वह बैंक से रुपये लेकर अस्पताल में भर्ती बीमार मां की इलाज के लिए जा रहा था।
पीड़ित युवक दानिश पुत्र अब्दुल कदीर बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अंडाखोर टिकरिया गांव का निवासी है। दानिश के मां अस्पताल में भर्ती है। इलाज के लिए दानिश मंगलवार की दोपहर बिलरियागंज के यूबीआई से 40 हजार रुपये निकाला। जबकि आठ सौ रुपये उसके पास पहले से मौजूद थे। रुपये लेकर दानिश अस्पताल जा रहा था। रास्ते में पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और दानिश के पेट में तमंचा सटाकर उससे रुपये लूट लिया। घटना के संबंध मेें दानिश ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सगड़ी, एसओ बिलरियागंज मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किए। सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए बैंक का सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाल रही है। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।