{"_id":"5a0b35c44f1c1b156b8b5e2e","slug":"161510684100-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बैंककर्मी से दुव्र्यहार, सिपाहियों को दी गाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला बैंककर्मी से दुव्र्यहार, सिपाहियों को दी गाली
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा में तैनात एक महिला कर्मचारी से फार्म लेने के विवाद में मनबढ़ सरेआम गाली देने लगा। मंगलवार को हुई इस घटना से बैंक का कामकाज करीब दो घंटे तक ठप हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जब तक मौके पर पहुंचते कि मनबढ़ बैंक ड्यूटी में तैनात सिपाहियों को गाली और धमकी देते हुए फरार हो गया। शाखा प्रबंधक ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूबीआई ठेकमा के शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार बोरा ने बताया कि मंगलवार को एक युवक पहुंचा और काउंटर पर मौजूद महिला कर्मचारी से अभद्रता करने लगा। मनबढ़ के बात का अन्य लोगों ने विरोध किया तो वह सरेआम लोगों को गाली देते हुए तरह-तरह की धमकी देने लगा। पहले तो बैंक के अधिकारी और कर्मचारी उसे समझाने का प्रयास किए, वह नहीं माना तो बैंक ड्यूटी पर लगे सिपाहियों को बुलाया। साथ ही घटना की जानकारी एसओ बरदह को दी। हंगामा होने पर बैंक के बाहर मौजूद सिपाही और गार्ड उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिसवालों को गाली देते हुए फरार हो गया। घटना के संबंध में शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार बोरा ने बरदह थाने मेें तहरीर दी। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मनबढ़ की पहचान के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही है।