{"_id":"59b57d164f1c1bee7f8b5a61","slug":"161505066262-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांत तोड़कर छीन ले गए आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दांत तोड़कर छीन ले गए आभूषण
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला (ब्यूरो)। अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में शनिवार की रात जेठानी के साथ सोई महिला का बदमाश दांत तोड़कर उसके शरीर के सारे आभूषण छीन ले गए। घटना के संबंध में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
निजामपुर गांव निवासी सरिता (23) पत्नी दिलीप राम शनिवार की रात अपनी जेठानी के साथ कमरे में सोई हुई थी। रात करीब बारह बजे एक दो बदमाश कमरे में घुस गए और सरिता के पांव से पायल निकालने लगे। सरिता के शोर मचाने पर बदमाशों में से एक ने उसके मुंह पर घूंसा मार दिया। जिससे सरिता का दांत टूट गया। इधर सरिता की जेठानी भी जग गई और वह भी शोर मचाने लगी। तब तक बदमाश सरिता की कान की बाली, मंगलसूत्र, नाक की नथुनी आदि लेकर भाग गए। परिवार के लोग सरिता को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया। साथ ही घटना के संबंध में अहरौला थाने में तहरीर दी गई। रविवार को पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर सरिता के समक्ष पेश की तो सरिता ने उसे पहचान लिया।