फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मड़ई में आग लगने से एक लाख के सामान जले

मड़ई में आग लगने से एक लाख के सामान जले

Fri, 07 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मड़ई में आग लगने से एक लाख के सामान जले
सगड़ी (ब्यूरो)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव निवासी एक व्यक्ति के रिहाईशी मड़ई में बुधवार की रात पौने बारह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से नगदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के चक्कर में एक युवक झुलस गया। उसका स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज चल रहा। घटना के संबंध में पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जमीन हरखोरी गांव निवासी सतीराम सरोज का परिवार मड़ई में रहता है। बुधवार की रात परिवार के सदस्य मड़ई में सोए हुए थे। रात करीब पौने बाहर बजे मड़ई के भीतर से तेज धुआं और लपटें उठने पर सतीराम को घटना की जानकारी हुई तो वह शोर मचाते हुए आग बुझाने लगा। उसकी चीख सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए और अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सतीराम की मड़ई सहित भीतर रखे गए दो हजार रुपये नगद, दस क्विंटल गेहूं, पांच क्लिंटल चावल, कपड़ा, बिस्तर, कीमती सामान आदि करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के चक्कर में पड़ोसी युवक बसंत पासवान (38) झुलस गया। उसका स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज चल रहा। उधर घटना के संबंध में सतीराम ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed