फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शराब की बोतलों के बार कोड स्कैन करने का निर्देश

शराब की बोतलों के बार कोड स्कैन करने का निर्देश

Mon, 17 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
शराब की बोतलों के बार कोड स्कैन करने  का निर्देश
आजमगढ़। सीएम के निर्देश के क्रम में जनपद में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें उन्होंने शराब की दुकानों पर शराब की बोतलों के बार कोड स्कैन करने और कैंप लगाकर शस्त्र लाइसेंसियों के शस्त्रों का सत्यापन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि क्राइम और लॉ आर्डर के बीच में बहुत बारीक अंतर है। इसलिए समस्त एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष और तहसीलदार सचेत होकर कार्य करें। जनपद में जो ट्रकें ओवरलोडिंग करते हुए आ रही हैं, उन्हें चिह्नित करें। खनन अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि जनपद में कोई भी खनन का पट्टा अवैध नहीं होना चाहिए। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण प्रथम खंड को निर्देशित किया कि जहां अवैध कनेक्शन चल रहे हैं उन क्षेत्रों में बैठक कराने के बाद ही अवैध कनेक्शन काटें। जो उपभोक्ता कनेक्शन धारक है, उसके मीटर के लोड की भी जांच करें। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत यूनिट रेट की सूची समस्त एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष और तहसीलदार को उपलब्ध कराएं। समस्त राजस्व के अधिकारियों से कहा कि राजस्व के मामलों में 80 से 90 प्रतिशत तक भूमि विवाद के मामले रहते हैं। भूमि विवाद से संबंधित ग्रामवार और थानावार रजिस्टर तैयार कर लें। पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर भूमि विवाद के मामलों का निस्तारण करें। सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि आपके थाना क्षेत्र में जो असलहा धारक हैं, थाने पर कैंप लगाकर उनके असलहों का सत्यापन करें। साथ ही जो आर्म्स की दुकानें हैं, उन दुकानों के कारतूसों के लेखा-जोखा की भी जानकारी रखें। एसपी त्रिवेणी सिंह ने जनपद के समस्त थानों थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने स्मार्ट फोन में अवैध शराब रोकने से संबंधित एप डाउनलोड करें और शराब की लाइसेंसी दुकानों पर जाकर बोतल पर लगे बार कोड को स्कैन करें, उससे शराब के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इस मौके पर सीआरओ हरी शंकर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसीपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह, एसपी ग्रामीण एनपी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed