फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पिकअप ने बारातियों को रौंदा, बालक की मौत, चार घायल

पिकअप ने बारातियों को रौंदा, बालक की मौत, चार घायल

Mon, 17 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिकअप ने बारातियों को रौंदा, बालक की मौत, चार घायल
अंबारी। सरायमीर थाना क्षेत्र के वहदपुर गांव में सोमवार को आई बारात में किसी ने पिकअप को स्टार्ट कर दिया। पिकअप अनियंत्रित होकर बारातियों को रौंदते हुए शौचालय की दीवार से टकरा गई। इस दौरान एक बालक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृत बालक अंश (8) पुत्र श्यामब्रिज फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कनेरी गांव का निवासी था। जबकि अन्य घायलों में वीरेंद्र (25), भरत (40), कंचन प्रसाद (38) का नाम शामिल है। यह सभी अहरौला थाने के बेलवाबनहरा गांव निवासी हैं। अहरौला थाना क्षेत्र के मोतीपैर गांव से सरायमीर थाने के वहदपुर गांव में बारात आई थी। सोमवार को बाराती दरवाजे पर बैठकर नाश्ता कर रहे थे। तभी किसी ने पिकअप में चाबी लगाकर स्टार्ट कर दिया और गाड़ी बारातियों को कुचलते हुए शौचालय की दीवार से टकराकर रुक गई। इस घटना में सभी घायल हो गए। लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाते कि अंश की मौत हो गई। जबकि अन्य का क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed