फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जयमाल पर मारपीट, दुल्हा, दुल्हन सहित 12 घायल

जयमाल पर मारपीट, दुल्हा, दुल्हन सहित 12 घायल

Tue, 11 Jun 2019 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
जयमाल पर मारपीट, दुल्हा, दुल्हन सहित 12 घायल
अहरौला। सरैया माहुल गांव में सोमवार की रात आई एक बरात में जयमाल के समय स्टेज पर चढ़कर गांव के मनबढ़ों ने मारपीट शुरू कर दी। इसमें दूल्हा, दुल्हन समेत 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित घराती और बराती पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। सूचना मिलने पर अहरौला थाने की पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न कराई गई। घटना के संबंध में लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अहरौला थाने के भोगइचा गांव निवासी श्रीहरी निषाद के बेटे मिट्ठू की शादी सरैया माहुल गांव निवासी प्यारेलाल निषाद की बेटी अमृता से तय थी। सोमवार की शाम मिट्ठू की बरात प्यारेलाल निषाद के यहां पहुंची। जलपान आदि के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा, दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे को जयमाल पहना रहे थे। तभी गांव के मनबढ़ लाठी-डंडा से लैस होकर स्टेज पर चढ़कर लोगों को पीटने लगे। इस दौरान दूल्हा, दुल्हन के अलावा रवि निषाद (20), गोविंद (16), अरविंद (15), मनोज (20), दिलीप (19), राजबली (19), अंगद (22), विनोद (26), प्यारेलाल निषाद (50) सहित 12 लोग घायल हो गए। अचानक हुए हमले से लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बराती पक्ष के लोग एकजुट हुए और मनबढ़ों को मारने के लिए दौड़ा लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना मिलने पर अहरौला थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई। घटना के संबंध में प्यारेलाल ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। एसओ अहरौला मदनचंद पटेल ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed