{"_id":"5cf95d95bdec2207410e859c","slug":"15598462874-azamgarh-news4","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने पिता पर लगाया रेप आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा से उसके ही पिता ने बलात्कार किया। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। भयभीत किशोरी बुधवार को ननिहाल जाने का बहाना करके घर से निकली और थाने पहुंचकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवाया है और आरोपी पिता की तलाश में जुटी है।17 वर्षीय पीड़ित किशोरी गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। किशोरी के परिवार में उसकी मां और दो भाई हैं। पिता गुजरात में नौकरी करता है। वह करीब एक माह पूर्व घर आया हुआ है। पीड़ित बेटी का आरोप है कि करीब बीस दिन पूर्व उसकी मां और एक भाई किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। जबकि दूसरा भाई गांव में कहीं गया हुआ था। इसका फायदा उठाते हुए पिता ने अपनी बेटी से दुष्कर्म किया, साथ ही कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने घटना के बारे में अपने भाई और मां को बताया, लेकिन पिता के भय के चलते किसी ने भी मुंह नहीं खोला। किशोरी के मुताबिक बुधवार को वह ननिहाल जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और थाने में पहुंची। प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर अरविंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजवा दिया गया। आरोपी पिता की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।