{"_id":"5c2e51bdbdec2256a50a43b1","slug":"151546539453-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने आटो चालक को चप्पल से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के कर्मचारी गुरुवार की दोपहर एक आटोरिक्शा चालक को लात, घूसों और चप्पल से मारपीटकर घायल कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से मामले में बीच बचाव किया। देर शाम तक इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। इस घटना की जोरों की चर्चा रही। गांव देहात से शहर में आने वाले आटोरिक्शा चालकों को नगर पालिका परिषद से अनुमति लेनी पड़ती है। आटोरिक्शा चालक निर्धारित धनराशि जमा करके लाइसेंस प्राप्त करते हैं। गुरुवार को नगर पालिका के तमाम कर्मचारी बगैर लाइसेंस लिए ही शहर में प्रवेश करने वाले आटोरिक्शा चालकों की तलाश में थे। दोपहर को एक आटोरिक्शा आते हुए दिखा तो कर्मचारियों ने रुकने का इशारा किया। चालक आगे गाड़ी खड़ी करके आने की बात कहकर जैसे ही थोड़ा आगे बढ़ा कि कर्मचारी उसे दौड़ाकर पकड़ लिए और लात, घूसों और चप्पल से पीटने लगे। इस घटना से हड़कंप मच गया। साथ ही पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि देर शाम तक इस मामले में कोई मुकदमा नहीं दर्ज हो सका था। शहर कोतवाल विनय मिश्रा ने बताया कि ना तो घटना की सूचना मिली है, ना ही कोई तहरीर ही दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।