फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बोलेरो सवार चोरों ने पथराव कर दो को किया घायल

बोलेरो सवार चोरों ने पथराव कर दो को किया घायल

Fri, 28 Dec 2018 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो सवार चोरों ने पथराव कर दो को किया घायल
ठेकमा। बोलेरो सवार चोरों का आतंक एक बार फिर देखने को मिल रहा है। ठंड बढने के साथ ही इनकी सक्रियता भी बढ़ गई है। बोलेरो सवार चोर बुधवार की देर रात कुड़िहर गांव में पहुंचे। कुछ लोगों की नींद टूट गई तो उन लोगों ने रास्ता भटकने की बात कह कर रास्ता पूछना शुरू कर दिया। इसके बाद वे गांव के पाल बस्ती के पास पहुंचे, जहां मड़ई में विनोद पाल का परिवार सो रहा था। बोलेरो सवार चोर करकट से बने कमरे में घुसे और वहां रखे मोबाइल व लैपटॉप को चुरा लिया। इसके बाद चोर पड़ोस के हरिनाथ के घर में घुसे और बंधी बकरी को खोलना शुरू किया। बकरियों के चिल्लाने पर लोगों की नींद टूट गई। इस पर हरिनाथ के परिजन चोर-चोर चिल्लाने लगे। शोर सुन कर चोर भागने लगे और पीछा कर रहे हरिनाथ राम की पत्नी उषा देवी व पुत्र रवि पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। इसके बाद बोलेरो सवार चोर देवगांव की तरफ फरार हो गए। बोलेरो सवार चोरों के आतंक से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed