फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वन दरोगाओं को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

वन दरोगाओं को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Sun, 03 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
वन दरोगाओं को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में स्थित श्रीराम के आरा मशीन पर शनिवार की सुबह पहुंचे दो बन दरोगाओं ने नीम के पेड़ की लकड़ियों को बगैर 12 सौ रुपये लिए चीरने से रोक दिया। साथ ही तीन बजे लकड़ी मालिक को बुलाने का निर्देश दिया। तय समय पर वन दरोगा जब पुन: आरा मशीन पर पहुंचे तो वहां मौजूद ग्रामीण रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए दोनों को बंधक बना लिया। करीब एक घंटे तक गांव वालों के चंगुल में रहे। बाद में मामला थाने पर पहुंचा। जहां समझौता होने के बाद सभी घर चले गए। वन दरोगा ने रिश्वत मांगने के आरोप को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के करखिया गांव निवासी सुनील सिंह अपना नीम का पेड़ कटवाकर उसकी लकड़ी सुदनीपुर गांव निवासी श्रीराम के आरा मशीन पर चीरने के लिए पहुंचा दिया। उधर क्षेत्र के वन दरोगा केके तिवारी और सत्रुजीत पांडेय भ्रमण करते हुए आरा मशीन पर पहुंचे और हरे नीम की लकड़ी देख उसे चीरने से रोक दिया। साथ ही मालिक को तीन बजे दिन में मौके पर बुलाया। वन दरोगा का कहना था कि यदि लकड़ी की चिराई करवानी है तो 12 सौ रुपये देने के बाद ही कोई काम होगा। जानकारी होने पर सुनील सिंह अपने पक्ष के अन्य लोगों को लेकर आरा मशीन पर पहुंचे। निर्धारित समय पर दोनों वन दरोगा भी पहुंच गए। बातचीत के दौरान वहां भीड़ जुट गई। कहासुनी के बाद लोगों ने वन दरोगाओं को बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में धड़ल्ले से पेड़ कट रहे हैं। वहां उन लोगों को क्यों नहीं रोका जा रहा? करीब एक घंटे बाद दोनों पक्ष थाने पर पहुंचा। जहां पुलिस और क्षेत्र के कुछ संभ्रांत लोगों ने सुलह करा दिया। दोनों पक्ष चले गए। इस संबंध में वन दरोगा केके तिवारी ने बताया कि नीम का पेड़ बगैर परमिशन के काटा गया था। इसलिए जुर्माना के तौर पर 12 सौ रुपये मांगा गया था। रिश्वत नहीं मांगी गई थी। इस पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उनके दिशा निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed