फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सहायक बैंक मित्र से सवा लाख की लूट

सहायक बैंक मित्र से सवा लाख की लूट

Thu, 12 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सहायक बैंक मित्र से सवा लाख की लूट
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसही गांव के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र पर कार्यरत सहायक बैंक मित्र को आतंकित कर सवा लाख रुपये लूट लिए। घटना के समय वह घर से अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर पैसा लेकर जा रहा था। पीड़ित ने घटना के बाबत रानी की सराय थाने पर तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मीटोला मुहल्ला निवासी संजय कुमार मिश्रा पुत्र राजनरायन मिश्रा रानी की सराय के बढय़ा गंधुवई बाजार स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पर बतौर साहयक बैंक मित्र कार्यरत है। प्रतिदिन वह घर से ग्राहक सेवा केंद्र पर बाइक से जाता था। बुधवार को भी वह घर से झोले में 1.10 लाख रुपये लेकर निकला। अभी वह रानी की सराय थाना क्षेत्र के बसही गांव के पास ही पहुंचा था कि घात लगा कर बैठे एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा सटा कर उसके पास रखे रुपये भरे झोले को छीन लिया और फरार हो गए। बदमाशों ने इस दौरान उसके बाइक की चाभी और मोबाइल भी छीन ली। पीड़ित ने किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और वापस लौट गई। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर पहुंच कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed