फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पूर्व मंत्री सहित अन्य पर केस के लिए तहरीर

पूर्व मंत्री सहित अन्य पर केस के लिए तहरीर

Tue, 14 May 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सहित अन्य पर केस के लिए तहरीर
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के किसुनपुरा गांव में 12 मई की दोपहर सपाईयों और ग्रामीणों के बीच चले ईंट पत्थर के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के वाहन के मामले में सोमवार को तहरीर देने के बावजूद केस नहीं दर्ज हो सका। जबकि मंगलवार को दूसरे पक्ष से भी पूर्व मंत्री सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी गई। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोग एसपी से मिले। एसपी ने पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि जहानागंज थाना क्षेत्र के किसुनपुरा गांव में फर्जी मतदान की सूचना पर पूर्व मंत्री एवं सदर क्षेत्र से सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव अपने लोगों के साथ गांव में पहुंचे। इस दौरान गांव के लोग नारेबाजी करने लगे। साथ ही एक बच्चे ने पत्थर जिससे पूर्व मंत्री की कार का शीशा टूट गया। इस बात की जानकारी होने पर कुछ ही देर में वहां अलग-अलग वाहनों से 40 से अधिक सपा नेता जुट गए। नेताओं का जमावड़ा होते देख गांव के लोग भी लामबंद हो गए। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले। जिसमें पूर्व मंत्री की कार और क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस बड़ी मुश्किल से इस विवाद को शांत करा सकी। दूसरे दिन सोमवार को इस मामले में केस दर्ज करने के लिए पूर्व मंत्री की तरफ से करीब 14 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। हालांकि अभी केस नहीं दर्ज है। मंगलवार को पूर्व मंत्री सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए दूसरी तरफ से गांव के अजय सिंह पुत्र राजेंद्र ने तहरीर दी। हालांकि इस मामले की भी रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। थानाध्यक्ष जहानागंज मनोज सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। अभी केस नहीं दर्ज है। वहीं एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष को जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed