फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बकरी चराने निकली छात्रा से युवक ने किया रेप

बकरी चराने निकली छात्रा से युवक ने किया रेप

Thu, 11 Apr 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
बकरी चराने निकली छात्रा से युवक ने किया रेप
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को बकरी चरा रही आठ वर्षीय बालिका संग गांव के युवक ने सिवान में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर गांव के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकला। घटना के संबंध में नामजद केस दर्ज कराया गया है। पुलिस बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना को लेकर गांव में तनाव है।
विज्ञापन

गांव के सरकारी स्कूल के पहली कक्षा में पढ़ने वाली बालिका गुरुवार को स्कूल नहीं गई थी। अपनी बकरियां सिवान में चरा रही थी। दोपहर को बालिका के गांव का रहने वाला युवक अरविंद कुमार पुत्र हरिराम पहुंचा। बालिका को अकेले देख अरविंद उसे सिवान में स्थित खंडहरनुमा मकान में उठा ले गया और उसके संग दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर गांव के लोगों उस तरफ दौड़े। भीड़ अपनी तरफ आती देख आरोपी बालिका को छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर मां और परिवार के अन्य लोग पहुंचे और बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। मां की तहरीर पर अरविंद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजवाया। सीओ सगड़ी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed