फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छुटकारा पाने के लिए प्रेमी ने की थी हत्या

छुटकारा पाने के लिए प्रेमी ने की थी हत्या

Sun, 24 Mar 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
छुटकारा पाने के लिए प्रेमी ने की थी हत्या
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 मार्च की सुबह अरहर के खेत में फेंकी मिली महिला शांति देवी की लाश की गुत्थी पुलिस ने मुख्य आरोपी गोलू उर्फ वीरबहादुर यादव को गिरफ्तार करने के बाद सुलझा ली। शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शांति देवी और गोलू के बीच करीब डेढ़ वर्ष से संबंध था। शांति देवी अपने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होने के बाद गोलू ने उसकी हत्या कर दी। एसपी के मुताबिक आरोपी गोलू यादव और शांति एक ही गांव के रहने वाले थे। शांति का पति गुजरात में नौकरी करता था, जबकि शांति अपने चार वर्षीय बेटे के साथ घर पर रहती थी। इस दौरान शांति देवी और गांव का गोलू उर्फ वीरबहादुर दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।। शांति का पति गुजरात से घर आने वाला था, इसे लेकर शांति परेशान थी। वह गोलू पर भागकर शादी करने का दबाव बना रही थी। वहीं गोलू उससे छुटकारा पाना चाहता था। योजना के तहत 19 मार्च की भोर में गोलू ने फोन कर शांति को अरहर के खेत में बुलाया। शांति के पहुंचते ही गोलू ने कुल्हाड़ी से कई प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और कुल्हाड़ी छिपाकर घर चला गया। सुबह शांति की लाश मिलने की जानकारी हुई तो गोलू भी गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचकर तमाशा देखने वालों में शामिल रहा। घटना के संबंध में शांति के भाई ने उसकी जेठानी, जेठ के बेटे और गोलू के भाई लालबहादुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच पड़ताल के दौरान मुख्य आरोपी गोलू के नाम और पते की जानकारी हुई तो शुक्रवार की शाम पुलिस गोलू के घर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


हत्या के बाद से ही बंद कर दिया मोबाइल
मुख्य आरोपी गोलू अक्सर शांति से फोन पर बात करता था। लेकिन शांति की हत्या करने के बाद उसने फोन बंद कर दिया। शांति के मोबाइल का डिटेल निकालने पर पता चला कि भोर में जिसने फोन कर बुलाया था। उसका नंबर बंद आ रहा है। इसी शक के आधार पर पुलिस गोलू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पेश आने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed