फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसे में किशोर और महिला की मौत

सड़क हादसे में किशोर और महिला की मौत

Sun, 27 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में किशोर और महिला की मौत
मेंहनगर/बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव, मेंहनगर थाने के कम्हरिया रोड के पास, बिलरियागंज थाने के श्रीगनर और जीयनपुर कस्बे में बीते चौबीस घंटे के भीतर हुए अलग-अलग चार हादसों में किशोर और महिला की मौत हो गई। जबकि वृद्ध सहित तीन लोग घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। जबकि मृत महिला और किशोर की लाश पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। तहबरपुर थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव निवासी मोनू उर्फ सुनील (16) पुत्र संजय चौहान चार बहनों में दूसरे नंबर पर था। वह कक्षा आठ का छात्र था। रविवार की सुबह अपने गांव के बगल में स्थित सिधारी थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़ा था। इस दौरान उधर से गुजरे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोनू चौहान को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर सहित चालक को पकड़ लिया गया। लोग जब तक घायल मोनू को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसीक्रम में मेंहनगर थाना क्षेत्र के लोहानपुुर गांव निवासी प्रतिमा देवी (32) पत्नी शिवकुमार शनिवार की दोपहर अपने पति, पांच वर्षीय बेटी रिया और सात वर्षीय बेटे आकाश के साथ बाइक पर बैठकर मायके जा रही थी। जैसे ही करनेहुवां गांव में पहुंची कि मेंहनगर की तरफ से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान प्रतिमा सड़क पर गिरकर ट्रक के पहिए से कुचलकर घायल हो गई। जबकि उसके पति और बच्चे दूसरी तरफ गिर गए। इन तीनों को खरोंच तक नहीं आई। जब तक प्रतिमा को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया जाता कि प्रतिमा की मौत हो गई। इसीक्रम में बिलरियागंज थाने के श्रीनगर गांव निवासी दुर्गा प्रताप (50) जितेंद्र (60) शनिवार की शाम एक बाइक पर बैठकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही गांव के बाहर सड़क पर पहुंचे कि अनियंत्रित बाइक की टक्कर से दोनों लोग घायल हो गए। इसीक्रम में जीयनपुर कस्बा निवासी जगरन्नाथ (50) रविवार की सुबह सब्जी खरीद रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गए। इन तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed