फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लाकअप में बंद किशोर को रिश्वत लेकर छोड़ा

लाकअप में बंद किशोर को रिश्वत लेकर छोड़ा

Sun, 11 Nov 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
लाकअप में बंद किशोर को रिश्वत लेकर छोड़ा
अहरौला। अहरौला थाने में निर्दोष युवक को पुलिस रात दो बजे घर से उठा लाई और लाकअप में बंद कर दिया। दूसरे दिन शाम को दो हजार रुपये की रिश्वत लेने के बाद उसे छोड़ा। पीड़ित ने इसकी शिकायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से की तो उन्होंने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। पीड़ित शुभम सिंह (16) पुत्र अजय अहरौला थाना क्षेत्र के पैड़िया गांव का निवासी है। शुभम के पिता अजय सिंह का आरोप है कि उसके गांव के कुछ युवकों का गलत लोगों से संगत है। नौ नवंबर को अहरौला थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार में मेला लगा था। यहां अजय के पड़ोसियों से मारपीट हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। उनकी गिरफ्तारी के लिए नौ नवंबर की रात करीब दो बजे गांव पहुंची। वहां कोई आरोपी नहीं मिला। अजय सिंह का आरोप है कि पड़ोसियों के न मिलने पर पुलिस पड़ोसी के दरवाजे पर खड़ी बाइक और अपने बरामदे में सो रहे उसके बेटे शुभम को जगाकर अपने साथ थाने लेकर चली गई। शुभम को हवालात में बंद कर दिया। दस नवंबर को अजय सिंह अपने बेटे को छुड़ाने पहुंचे। इस दौरान पुलिसवालों ने छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की। काफी प्रयास के बाद शाम को दो हजार रुपये लेकर छोड़ा। अजय सिंह ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से की। उन्होंने एसपी से शिकायतकर दोषी पुलिसवालों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया। इस संबंध में संपर्क करने पर एसओ अहरौला अयोध्या तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि किसी ने रिश्वत की मांग की है, इसकी जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed