फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दूसरे दिन भी खंगाली गई लाइट घोटाले की पत्रावलियां

दूसरे दिन भी खंगाली गई लाइट घोटाले की पत्रावलियां

Sun, 24 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी खंगाली गई लाइट घोटाले की पत्रावलियां
अंबारी। माहुल नगर पंचायत में दो करोड़ के लाइट घोटाले की शिकायत की जांच के लिए जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम ने शनिवार को भी नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर संबंधित पत्रावली की जांच की। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (यांत्रिक) ने भी मामले में छानबीन की।
विज्ञापन

टीम में शामिल एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार सिंह, ईओ रंग बहादुर सिंह और उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड पवई वीरेंद्र गुप्ता दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। दो घंटे रहकर चेयरमैन कक्ष में स्ट्रीट लाइट खरीद और लगवाने संबंधी पत्रावली का निरीक्षण करना शुरू किया। नगर के विभिन्न हिस्सों में लगभग दो करोड़ से 250 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर मात्र 180 स्ट्रीट लाइटों को लगाया गया है। लाइट लगने के बाद ही विवादों में आ गई थी। एक तो इसकी क्वालिटी घटिया थी अधिसंख्य लाइटें लगने के दो माह बाद ही खराब होना शुरू हो गई थीं। कुछ लाइटें नगर पंचायत क्षेत्र के बाहर ठेकेदार और अधिकारियों की मेहरबानी पर लगा दी गई थीं। भाजपा नेताओं की अनियमितिता की शिकायत पर जिलाधिकारी शिवाकान्त दिवेदी ने जांच के लिए टीम का गठन किया था। स्ट्रीट लाइटों को लगाते समय दिए गए स्वीकृति पत्रों की भी जांच की। टीम संबंधित पत्रावली की प्रति अपने साथ ले गई। कार्यालय में मरम्मत के लिए खंभों से उतारी गई लाइटों की गुणवत्ता को भी परखा। जांच से नगर पंचायत कार्यालय पर गहमा गहमी बनी हुई है। ईओ रंग बहादुर ने बताया कि सभी लाइटों की स्थलीय सत्यापन भी किया जाएगा। रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed