फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मड़ई में आग, झुलसकर किशोरी की मौत

मड़ई में आग, झुलसकर किशोरी की मौत

Sun, 17 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मड़ई में आग, झुलसकर किशोरी की मौत

विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के हलुवाडिह गांव में रविवार की सुबह भोजन बनाते समय आग लगने से झुलसी किशोरी की मौत हो गई। वहीं आग की चिंगारी से मड़ई और भीतर रखे गए हजार रुपये मूल्य का सामान भी जलकर नष्ट हो गय्रा।
प्रियंका यादव (15) पुत्री इंद्रसेन सिधारी थाना क्षेत्र के हलुवाडिह गांव की रहने वाली थी। तीन बहन और एक भाई में बड़ी प्रियंका कक्षा आठ की छात्रा थी। वह रविवार की सुबह मड़ई में बने चूल्हे पर भोजन बना रही थी। इस दौरान आग लगने से प्रियंका झुलस गई। आग की चिंगारी से मड़ई में भी आग लग गई। घटना के बाद ग्रामीण पहुंचे और अथक प्रयासकर जब तक आग की इस घटना पर काबू पाते कि मड़ई सहित भीतर रखे गए हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। लोग जब तक प्रियंका को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इनसेट
शार्टसर्किट से लगी आग
मार्टीनगंज। बरदह थाना क्षेत्र के महुजा मोड़ पर रविवार की दोपहर शार्ट सर्किट से मिठाई की दुकान में आग लग गई जिससे मड़ई सहित भीतर रखे गए करीब 70 हजार रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित जबरी उर्फ रिषिदेव माली पुत्र तिलकधारी बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा गांव का निवासी है। गांव के मोड़ पर मड़ई में उसकी मिठाई की दुकान है। रविवार की दोपहर शार्टसर्किट से मड़ई में आग लग गई। तेज धुआं और लपटें उठने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। जब तक आग पर काबू पाया जाता कि मड़ई सहित भीतर रखा गया करीब 70 हजार रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed