{"_id":"596515364f1c1be5308b46dc","slug":"141499796790-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश रह रहे युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश रह रहे युवक की मौत, कोहराम
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सगड़ी (ब्यूरो)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर गांव निवासी अशोक राजभर 25 वर्ष पुत्र लालसा सऊदी अरब के रियाद में रहकर नौकरी करता था। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। उधर अशोक की मौत की सूचना घर मिलने पर कोहराम मचा गया। परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है।
अशोक राजभर 25 वर्ष चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। सबसे बड़ा भाई राम भरोस, दूसरे नंबर पर प्रमोद और तीसरे नंबर पर अशोक और चौथे नंबर पर संतोष है। अशोक की छह माह पूर्व दिसंबर में शादी हुई थी। वह सऊदी अरब के रियाद में रहकर नौकरी करता था। सोमवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी निशा, मां कौशिल्या का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। लोगों ने बताया कि परिवार के लोगों ने कर्ज आदि लेकर अशोक को विदेेश कमाने के लिए भेजा था।
विज्ञापन